मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे गर्म तेल से जलाया गया है।
मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान निवासी महिला ने गुुरुवार को एसएसपी कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया, इसमें उसने बताया कि सवा साल पहले उसकी शादी हरिद्वार निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उनके परिजनों ने दहेज की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। आरोप है कि पति, ससुर सास, देवर ननद ने उसके साथ मारपीट की और खाना देना बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने गर्म तेल डालकर उसका हाथ भी जला दिया। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मुगलपुरा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।