मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक पर हमला और कार में तोड़फोड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी पीतल कारोबारी मोहम्मद फहीम ने 21 दिसंबर को सिविल लाइंस थाने में जिगर कॉलोनी निवासी अरशद, उसके भाई जुनैद, आरिफ, मुशीर और चांद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा फरजंद कार से जिगर कॉलोनी से लौट रहा था। रास्ते में आरोपी मिल गए और उन्होंने फरजंद को रोक लिया और उसे धमकी दी कि कॉलोनी में हमारी बिना इजाजत कोई कार लेकर नहीं आता है। कारोबारी के बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कार खींच लिया और उसे साथ मारपीट की। कार में भी तोड़ कर दी थी। आरोपियों ने फरजंद की कार से सवा लाख रुपये की नकदी भी निकाल ली थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले में आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।