उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में हत्या के मामले में वांछित आरोपी जेल जाने के डर से जंगल में पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए जंगल गए तो शव लटका देखा। घटना की पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
चंदौसी पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बलकरनपुर निवासी प्रेमपाल सिंह पर एक ग्रामीण की हत्या का मुकदमा चल रहा था। इस मामले में आरोपी कुछ समय पहले जमानत पर छूटकर आया था।
वारंट जारी होने पर उसे दोबारा से जेल जाने का डर था। ग्रामीणों की सूचना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।