मुरादाबाद। बीबीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पीड़ित छात्रा सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली है। उसने सोलह फरवरी को सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें युवती ने बताया था कि आरोपी लिटिल से उसके प्रेम संबंध थे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। वह छह फरवरी 2021 को अपनी मां को साथ लेकर आरोपी लिटिल के घर गई थी। आरोप है कि यहां आरोपी, उसके पिता, मां और दो बहनों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लिटिल समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि आरोपी लिटिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।