फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरिमंगल कॉलेज में हंगामा और अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। हरिमंगल महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ ने बुधवार दोपहर बाद थाने में पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने एक छात्र संगठन के पदाधिकारियों और कुछ छात्रों पर महाविद्यालय परिसर में हंगामा और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश रंजन, शिक्षक डॉ. दीपक कुमार, सुरेंद्र चौहान, शंकर सिंह और मोहित कुमार की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, कुंदरकी के एक मोहल्ला निवासी छात्र ने कॉलेज में प्रवेश हेतु आवेदन किया था। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज पूर्ण न होने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया। इससे क्षुब्ध छात्र कुछ लोगों को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय में आया और धरना प्रदर्शन करवाने लगा। प्रदर्शन में एक छात्र संगठन के कई पदाधिकारी भी नारेबाजी कर रहे थे।
प्राचार्य का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय स्टाफ के साथ अभद्रता की और आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए। इससे महाविद्यालय का शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण प्रभावित हुआ। छात्र द्वारा कॉलेज में प्रवेश न होने के बावजूद कक्षा में बैठने की जिद की गई। आरोप है कि जब एक महिला शिक्षक ने समझाना चाहा तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। कॉलेज स्टाफ ने घटनास्थल की फोटो और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मिली शिकायत की नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें