फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सूरज की मौत के मामले में दुर्घटना में दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 30 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 22 नई बस्ती निवासी कक्षा 8 के छात्र सूरज की मौत को पुलिस ने जांच के बाद दुर्घटना बताया है। इस मामले में दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद सूरज के पिता रिंकू सिंह ने थाने में बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने गांव फरीदनगर के तीन लोगों का नामजद और तीन को अज्ञात बताया गया था।
उसकी हत्या की वजह करीब आठ माह पूर्व गांव में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के विवाद में कहासुनी होने की रंजिश बताया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सूरज की मौत गला दबाने से होने की जानकारी आई थी।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर घटना की जांच की, लेकिन अब पुलिस ने जांच कर बताया कि सूरज की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसकी मौत दुर्घटना में हुई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर में सूरज की बाइक के कुछ पार्ट्स भी मिले हैं। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दुर्घटना की जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें