बिलारी। एसआईआर अभियान के तहत शनिवार को बिलारी तहसील के सभी 347 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरी, खंड विकास अधिकारी नरेशपाल सिंह आदि ने बूथों पर जाकर बीएलओ के काम की प्रगति देखी। वोटरों की समस्याओं का समाधान और आशंंकाओं का हल भी अधिकारियों ने किया। वहीं बीएलओ भी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित थे।
बिलारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 409 बूथ हैं। इनमें से 347 बूथ बिलारी तहसील और 62 बूथ चंदौसी तहसील में आते हैं। बिलारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 362758 मतदाता हैं। वर्तमान एसआईआर अभियान में वर्ष 2025 की मतदाता सूची में जिन वोटरों के नाम हैं उन सभी के गणना पत्रक बांटने का काम बीएलओ द्वारा किया गया है। यह भरे हुए गणना पत्रक संकलित करने और ऑनलाइन फीडिंग करने की प्रक्रिया में अभी पांच दिन शेष बचे हैं। हालांकि शनिवार शाम तक बिलारी विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
उधर बिलारी नगर की बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आयोजित समारोह में सीडीपीओ सुरेंद्रपाल सिंह ने एसआईआर अभियान में बीएलओ के रूप में शत प्रतिशत काम समय से पूरा करने वाली सिहारी माला की आंगनबाड़ी वर्कर जूबी को डायरी और पेन देकर प्रोत्साहित किया।