फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में एक के बाद एक टकराए सात वाहन

विज्ञापन
दतलपुर मूढापांडे के पास 7 गाड़िया टकराई। धना कोहरा ग्रामीणो की मदद से गाड़ियो हाइवे से हटाई गई। अ?
विज्ञापन
मुरादाबाद। एनएच-24 पर दलपतपुर के पास कोहरे के कारण बृहस्पतिवार सुबह सात वाहन एक दूसरे से टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं आई। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा था। कोहरे की वजह से दृृश्यता कम थी, जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से दलपतपुर में अचानक एक कार चालक ने ब्रेक लगाए तो उसके पीछे आ रहे अन्य वाहन भी एक दूसरे से जा भिड़े। एक दूसरे से भिड़ंत में छह कारें और एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालकों को चोट भी लगी। हाईवे से गुजर रहे राहगीराें ने मदद कर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को मशक्कत कर बाहर निकाला। हादसे की सूचना मूंढापांडे पुलिस को दी गई। एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि सूचना पर मूंढापांडे पुलिस पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया गया, जिसकी वजह से वाहन चालकों को राहत मिली। एसएचओ ने बताया कि हादसे के संबंध में वाहन चालकों ने तहरीर नहीं दी है। वाहनों को लेकर उसमें सवार लोग अपने गंतव्य को चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें