फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन का एसी फेल होने पर हंगामा

Thu, 28 May 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी-लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन (04942) का एसी खराब होने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। मुरादाबाद यार्ड में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। यात्रियों को समझाने गए स्टेशन अधीक्षक के साथ यात्रियाें ने बदसलूकी करत हुए धक्कामुक्की भी की। हालांकि बाद में जीआरपी और आरपीएफ के पहुंचने पर यात्री शांत हुए। वहीं इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने एसी को ठीक नहीं कर पाई।
विज्ञापन



हंगामे के चलते ट्रेन पौना घंटा यार्ड में खड़ी रही। यात्रियों को दूसरे कोच में बैठाने के बाद रवाना किया गया। ट्रेन पहले ही घंटों की देरी से मुरादाबाद पहुंची थी। बुधवार को माता वैष्णो देवी से चलकर लखनऊ जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन (04942) के एसी थर्ड कोच के एसी ने चलने के थोड़ी देर बाद ही काम करना बंद कर दिया।


ट्रेन जिन स्टेशनों से गुजरी वहां ठीक कराने की मांग की। लेकिन आगे ठीक करने का आश्वासन देकर ट्रेन को रवाना करा दिया गया। मुरादाबाद स्टेशन पर यात्रियाें ने एसी बंद होने की शिकायत की। एसी को चेक किया गया, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया तो ट्रेन को रवाना कर दिया। बिना एसी ठीक किए ट्रेन को चला देने पर यात्री भड़क उठे और चेन पुलिंग कर यार्ड में ही संभल फाटक से पहले ट्रेन को रोक लिया।
विज्ञापन



चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकने की सूचना मिलने के साथ ही स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना, सीआईटी सहित अन्य स्टाफ के साथ वहां पहुंच गए। टीम ने एक बार फिर से एसी को ठीक करने की कोशिश की। इस दौरान भड़के यात्रियों ने एसएस और इलेक्ट्रिकल विभाग कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए घेर लिया। गनीमत रही कि तभी आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी पहुंच गए।


काफी देर तक हंगामा होता रहा। तब तक स्लीपर कोच के यात्री भी ट्रेन चलवाने के लिए शोर मचाने लगे। एसी कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में एडजस्ट कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यार्ड में ट्रेन पौना घंटे खड़ी रही। जिससे दूसरी गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें