फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेनपुलिंगः गंगा ब्रिज पर खड़ी रही एसी एक्सप्रेस

Fri, 17 Mar 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
लखनऊ  से दिल्ली जा रही एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह चेनपुलिंग कर दी गई। ट्रेन गंगा ब्रिज पर खड़ी हो गई। इसके चलते चालीस मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें प्रभावित रहीं। वहीं बीमार यात्री के लिए अमरोहा यार्ड में चेनपुलिंग कर स्पेशल ट्रेन रोकी गई। इसके चलते चार ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12429) लखनऊ से नई दिल्ली जा रही थी। सुबह सवा छह बजे के करीब ट्रेन ब्रज घाट के पास पहुंची थी कि ए वन बोगी सवार यात्री विकास ने चेनपुलिंग कर दी। ट्रेन गंगा ब्रिज के बीच खड़ी हो गई। ट्रेन बीच पुल पर चालीस मिनट तक खड़ी रही। किसी तरह वैक्यूम बंद कर 6.55 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस के संचालन पर असर पड़ा। ये ट्रेन बीच रास्ते में खड़ी रही। वहीं लखनऊ से आनंदविहार जा रही स्पेशल ट्रेन (04409) तड़के सवा चार बजे अमरोहा के पास पहुंची थी, तभी ट्रेन की बी-2 बोगी में सवार महिला यात्री खुशबू सक्सेना की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


चेनपुलिंग कर अमरोहा यार्ड में ट्रेन रोकी गई। ट्रेन करीब घंटेभर खड़ी रही। डाक्टर के आने पर इलाज के बाद ट्रेन सवा पांच बजे आगे की रवाना की गई। इस दौरान एसी एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और पद्मावत एक्सप्रेस प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें