फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार 

Sun, 04 Mar 2018 02:49 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी सेआरोपी भागा - फोटो : net image
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण, पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी युवक होली पर्व पर कोर्ट से जेल ले जाते वक्त पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक को 24 घंटे बाद भी पुलिस की टीम तलाश नहीं कर सकी है। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर दो सिपाहियाें को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


एसएचओ सिविल लाइन अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मझोला पुलिस ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा किए जाने के मामले में आरोपी युवक राजा अली निवासी हरथला को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट लाया गया था। जहां से ई-रिक्शा पर बैठाकर दो पुलिसकर्मी गजेंद्र सिंह, फरीद खान उसे जेल ले जा रहे थे। एकता द्वार के पास जब ई-रिक्शा पहुंचा तो राजा नीचे कूदकर भाग गया। पुलिस कर्मी गजेंद्र और फरीद ने राजा की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

इस संबंध में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई। सूचना पर पुलिस ने राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम उसके घर भी गई लेकिन वह नहीं मिला। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि राजा की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सिपाही गजेंद्र और फरीद को निलंबित कर दिया गया है, उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें