फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से अपमानजनक व्यवहार करने पर पत्नी की हत्या

Thu, 01 Mar 2018 02:57 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder - फोटो : net image
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा के दूल्हापुर अमानतावाद में कैंसर से जूझ रहे सेवानिवृृत अध्यापक के लिए परहेज का खाना बनाने से इंकार करने पर पुत्रवधू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को महिला के पति ने 30 हजार रुपये में सुपारी देकर भाडे़ के हत्यारोपी संग अंजाम दिया। साजिश का पर्दाफाश न हो सके, इसके लिए वारदात से पहले पति ने पत्नी, बच्चों व घर में मौजूद बुआ को चाय में नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया था। दोनों आरोपियों को बुधवार देर रात  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को दोनाें आरोपियों का चालान कर उन्हें कोर्ट ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन



दूल्हापुर अमानतावाद निवासी ओंकेश उर्फ उमेश की शादी बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र स्थित अल्हेपुर गांव निवासी रानी उर्फ रीना के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे मनु व मंजीत हैं। आेंकेश के पिता रामपाल सेवानिवृत्त सरकारी अध्यापक हैं। उन्हें पेंशन में मिलने वाली रकम से ही परिवार का गुजर बसर होता है। घर में आेंकश, उसकी पत्नी रानी, बच्चों के अलावा बुआ भी रहती हैं। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि रामपाल को कैंसर की बीमारी है। डॉक्टरों ने उन्हें परहेज के लिए बताया है। रामपाल की पुत्रवधू ने सुबह-शाम परहेज का खाना बनाने से इंकार कर दिया था। आेंकेश का कहना है कि विरोध करने पर रानी ने अपने ससुर से अपमानजनक व्यवहार किया, उनकी गिरेबां पकड़ ली।

इस वजह से नाराज रामपाल अपनी पत्नी के साथ गांव में ही घर से आधा किलोमीटर दूर पत्नी गीता देवी के साथ दूसरा घर बनाकर रहने लगा। बेटे के परिवार से अलग होने के बाद रामपाल ने पेंशन की रकम देने से भी इंकार कर दिया। इस वजह से ओंकेश का खर्च नहीं चल रहा था, उसके बच्चों की स्कूल फीस भी जमा नहीं हो पा रही थी। ऐसे में ओंकेश ने पत्नी की हत्या की साजिश रची। उसने पत्नी के मायके में ही रहने वाले सुनील उर्फ  काकू को 30 हजार रुपये में एक सप्ताह पहले पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी। साजिश के तहत मंगलवार को देर शाम सुनील उसके घर आया। उसने चाय में नशीली दवाई मिला दी, जिसे पीकर बच्चे, रीना और बुआ बेहोश हो गए।
विज्ञापन


देर रात आरोपी सुनील ने रीना की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से चला गया। सुबह पुलिस को सूचना दी गई कि पूरे परिवार को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया, जिसमें रीना की मौत हो गई। एसपी देहात, सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  एसपी ने बताया कि बुधवार देर शाम जांच के दौरान पता चला है कि वारदात को रीना के पति ने सुनील संग अंजाम दिया है, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें