फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल के शिव मंदिर में की गई आरती, श्रद्धालुओं ने किया पूजा पाठ; 46 साल से था बंद

Sun, 15 Dec 2024 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

Sambhal Hanuman temple: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के महमूद खां सराय में एक बंद मकान में शिव मंदिर मिला है। यह मकान 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था। तब से यह बंद पड़ा था।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में की गई आरती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 46 साल बाद खुले मंदिर में रविवार की सुबह शिव मंदिर में आरती की गई। शनिवार को जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मंदिर खोजा गया था।
विज्ञापन


14 दिसंबर को फिर से खोले गए मंदिर के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। मंदिर परिसर की सफाई की गई है और बिजली की व्यवस्था की गई है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 

मुस्लिम आबादी के 46 साल बाद खुला मंदिर
संभल के मुस्लिम बहुल मोहल्ले खग्गू सराय में 46 साल से ताला बंद मंदिर मिला है। डीएम और एसपी ने शनिवार को अपनी देखरेख में मंदिर का दरवाजा खुलवाया। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने अपने हाथों से मंदिर की सफाई की। 
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर परिसर में बने कुएं की भी खोदाई कराई गई, जो मंदिर बंद होने के बाद पाट दिया गया था। दरअसल 1978 में दंगे में हिंदुओं के पलायन के बाद से यह मंदिर बंद था। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि खग्गू सराय इलाके में प्राचीन मंदिर है। 

इसके बाद बंद मंदिर के ताले खुलवाए गए। संभल के जो तीर्थ और कूप विलुप्त हो चुके हैं उनको संवारने काम किया जाएगा। इलाके के लोगों का कहना है कि खग्गू सराय में 1978 से पहले तक 40 हिंदू (रस्तोगी) परिवार रहते थे। 

 

1978 में हुए दंगे के बाद हिंदू परिवार अपने मकान बेचकर दूसरे मोहल्लों में चले गए थे। जबकि इन परिवारों के कारोबार इसी इलाके के आसपास हैं। इन परिवारों का प्राचीन शिव मंदिर है, जिसकी लंबे समय से देखभाल नहीं हो पा रही थी। 

 

विष्णु शरण रस्तोगी (82) ने बताया कि यहां उनके पुश्तैनी मकान थे और परिवार के लोग ही मंदिर में पूजन करते थे। जब मकान बेच दिए तो देखभाल नहीं कर सके। अब प्रशासन ने इस मंदिर को फिर से आबाद कराया है। शाम को मंदिर में काफी लोगों ने पूजन भी किया।

 
विज्ञापन

हमें मंदिर बंद रहने की सूचना मिली थी। मंदिर काफी पुराना है। सफाई कराई गई है। कुएं की भी खोदाई कराई गई है। मंदिर कितना पुराना है इसकी भी जांच कराई जाएगी। संभल के जो तीर्थ और कूप विलुप्त हो चुके हैं उनको संवारने की पहल की गई है। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें