मैनाठेर। मंगलवार की देर शाम मैनाठेर गांव में पुरानी रंजिश के चलते ट्रक चालक अमजद पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया जिसमें चेहरे पर चाकू के कई जख्म हुए हैं।
इसके बाद परिवार के लोग घायल को लेकर थाने पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने घायल अजमद का कुंदरकी सीएचसी पर भर्ती कराया है। मैनाठेर निवासी घायल युवक के पिता फुरकान ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनके रुपयों के लेनदेन को लेकर रंजिश चली आ रही है जिसके चलते करीब शाम सात बजे कुछ लोगों ने उसके बेटे अमजद को रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया जिसमें अमजद बुरी तरह घायल हो गया।
इसके बाद परिवार के लोग घायल को लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया तो पुलिस ने आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने गंभीर घायल अमजद और दूसरे पक्ष के घायल आदिल का कुंदरकी सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण और उपचार कराया है। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह का कहना कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद