बिलारी। थाना क्षेत्र में आगरा हाईवे पर फतेहपुर नत्था गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। घायल युवती मुरादाबाद से सिपाही की परीक्षा देकर लौट रही थी।
अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत काई मरोरा गांव निवासी प्रेम शंकर सिंह की बेटी कुमकुम 20 वर्ष की मुरादाबाद में सिपाही भर्ती की परीक्षा थी।
परीक्षा देने देकर सोमवार दोपहर बाद वह अपने भाई अरविंद की बाइक से अपनी ननिहाल थाना बनियाठेर के मानकपुर गांव जा रही थी। जैसे ही अरविंद की बाइक हाईवे पर फतेहपुर नत्था गांव के सामने पहुंची तभी एक संपर्क मार्ग से हाईवे पर पहुंचे तेज रफ्तार बाइकसवार ने अरविंद की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइकसवार भाई बहन अरविंद और कुमकुम सड़क पर गिरकर घायल हो गए जबकि उनकी बाइक को टक्कर मारने वाला बाइकसवार घटनास्थल पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग गया।
उधर बिलारी नगर में शाहबाद रोड पर डा. देवेंद्रपाल इंटर कॉलेज के निकट ई रिक्शा की टक्कर से बिलारी नगर निवासी बाइकसवार छोटे घायल हो गया परिजनों ने घायल छोटे को उपचार के लिए घटनास्थल के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।