ठाकुरद्वारा। आम के पेड़ पर फंदा लगाकर लटकने से गंभीर हुए युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे।
गांव मुडिया खेड़ा निवासी रोहित कुमार (22) ने बीएससी की पढ़ाई की थी। वह घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 29 अप्रैल को वह अपने खेत में लगे आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया था। इसकी जानकारी पर परिजनों उसे फंदे से उतारा और काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालात में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची ठाकुरद्वारा पुलिस ने परिजनों से उसका पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि परिजनों के इन्कार करने पर पुलिस अस्पताल से वापस आ गई। बाद में परिजनों ने उसका शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद