फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिश्तेदारी में आए युवक की करूला नदी में डूबने से मौत

Mon, 25 Aug 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
छजलैट में ईस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी में नहाते समय युवक के डूबने पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कांठ । छजलैट में गांव ईस्माइलपुर मार्ग पर रपटा पुल के पास करूला नदी में नहाते समय बरेली के शीशगढ़ निवासी तालिब ( 23) पुत्र अकील अहमद की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

तालिब बुधवार को छजलैट निवासी अपने फूफा अबरार के यहां आया था। तब से वह यहीं रुका हुआ था। रविवार की सुबह करीब दस बजे वह गांव के कुछ युवकों के साथ करूला नदी में नहाने के लिए गया था।
नहाते समय पैर रपटने से वह गहरे पानी में गिरने से डूब गया। साथी युवकों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के साथ छजलैट और ईस्माइलपुर के तमाम ग्रामीण पहुंच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी आ गई। स्थानीय गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। जानकारी पर परिजन भी आ गए। साथ ही रिश्तेदार भी माैके पर पहुंच गए। युवक की माैत से सभी का रो-रोकर बुराहाल था।

छजलैट में ईस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी में नहाते समय युवक के डूबने पर लगी भीड़। संवाद

छजलैट में ईस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी में नहाते समय युवक के डूबने पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें