फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तरावीह पढ़कर मस्जिद से निकले युवक पर जान लेवा हमला, घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ रहे युवक पर बच्चे को धक्का दे दिया और जब वह नमाज अदा कर बाहर निकाला तो घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल का इलाज कराते हुए आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मामला कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां का है। यहां के मोहल्ला नंगलियान निवासी मोहम्मद जीशान पुत्र सरवत हुसैन ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात वह कस्बे में ही मरकज वाली मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ रहा था। आरोप है कि उसके ऊपर किसी बच्चे को धक्का दे दिया गया। जब वह रात दस बजे तरावीह पढ़कर मस्जिद से बाहर निकला तो आरोप है कि पहले से घात लगाकर हाथों में सरिया और धारदार हथियार लिए बैठे नसीराबाद के उवैस अली, जैद अली, उमैर अली, शाफेज, मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अब्दुल रहमान, शफीउर्रहमान, फैसल अली और रिसालत अली ने उस पर हमला करते हुए मारपीट की। जिससे मोहम्मद जीशान घायल हो गया। रियासत अली, मसरूर अहमद व अन्य ने उसे बचाया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण और इलाज कराने के बाद तहरीर के आधार पर उवैस अली, जैद अली, उमैर अली, शाफेज, अब्दुल रहमान, शफीउर्रहमान, फैसल अली और रिसालत अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें