पाकबड़ा। थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच से पता चला कि युवक और युवती एक-दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध है। शनिवार की रात युवक चोरी-छिपे युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद घर में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने युवक को पकड़कर पहले पूछताछ की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते को लेकर पंचायत हुई। दोनों परिवार मुस्लिम समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। संवाद