फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 95 हजार

Sun, 18 Jan 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से दूसरे गांव के व्यक्ति ने 95 हजार रुपये ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो युवक ने अपने रुपये वापस मांगें तो उसे गाली-गलौज कर रुपये देने से मना कर करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित ने प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कांठ के गांव पाइंदापुर निवासी रिंकू कुमार ने दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि उसे पास के ही गांव निवासी व्यक्ति ने गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 22 महीने पहले उससे 1.25 लाख रुपये लिए थे। लेकिन जब नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपये मांगें, पर नहीं मिले। उसने पुलिस से शिकायत की थी तो आरोपी ने 1.25 लाख के स्थान पर 95000 रुपये देने का वायदा किया था। कुछ लोगों के कहने पर उसने 30,000 रुपये लौटा दिए थे और बाकी रुपये एक साल में देने का वायदा किया था, लेकिन एक साल से भी अधिक बीत होने के बाद भी वह रुपये नहीं दे रहा है। 14 जनवरी को जब वह उसके घर रुपये लेने गया तो आरोप है कि व्यक्ति के भाई ने उसे गालियां देते हुए रुपये देने से मना कर दिया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। शनिवार को रिंकू कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें