ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला वार्ड 13 होलिका मंदिर निवासी शिवम पर शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे फैक्टरी जाते समय कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। घायल ने सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई है।
होलिका मंदिर निवासी शिवम शनिवार की सुबह ड्यूटी करने के लिए फैक्टरी जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला जमुनवाला स्थित कब्रिस्तान के पास कुत्तों को झुंड ने उस पर हमला बोल दिया और उसके पैर में काटकर घायल कर दिया। शिवम ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर उसे कुत्तों से बचाया। शिवम ने नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराया। इसके अलावा शनिवार को सात अन्य लोगों को कुत्तो ने, तीन को बिल्ली ने और दो को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। सभी ने सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई है।
पर लाकर किया गया। फोटो 1 ठाकुरद्वारा निवासी कुत्ते के हमले में घायल शिवम संवाद