मैनाठेर(मुरादाबाद)। मुरादाबाद-संभल रोड पर फरीदपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार ब्रह्मदेव (21) की मौत हो गई। वह संभल जिले के कैला देवी थानाक्षेत्र के बसला की मडैया गांव का रहने वाला था। हादसे के समय में ब्रह्मदेव बरेली पासपोर्ट बनाने के लिए जा रहा था। ब्रह्मदेव बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक फरीदपुर गांव के पास संभल कट के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान ब्रह्मदेव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने बताया कि पिता रमेश चंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
00
एयरफोर्स में जाने की हसरत रह गई अधूरी
मैनाठेर। ब्रह्मदेव अपनी पांच बहनों और दो भाइयों में छठे नंबर का था। वह मुरादाबाद में कोचिंग सेंटर पर एयर फोर्स की तैयारी कर रहा है लेकिन आकस्मिक हादसे ने एयरफोर्स में नौकरी करने की हसरत अधूरी रह गई है। इस हादसे से उसकी मां शकुंतला देवी, बड़ी बहन प्रवेश, अंशु कुमारी, तारावती, मंजू, नीरज और छोटा भाई ओम कृष्ण कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।