फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम सवा पांच बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के मझोला निवासी खेमपाल (35) के रूप में हुई है। टक्कर लगने से खेमपाल का सिर धड़ से अलग हो गया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे से एक युवक टहल रहा था। शाम करीब 5.15 के आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर पहुंची। ट्रेन रुकने ही वाली थी कि इसी दौरान युवक ने छलांग लगा दी। जिसमें उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब में एक मोबाइल नंबर मिला। यह नंबर महावीर नाम के व्यक्ति था। महावीर को मृतक के फोन से व्हाट्सएप किए गए तो उसने मृतक की पहचान अपने बहनोई खेमपाल के रूप में की। महावीर ने बताया कि खेमपाल संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के मझोला गांव निवासी है। वह चंडीगढ़ जा रहे थे। वह सफाई का काम करते थे। उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया हैं उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है।

25 मिनट खड़ी रही ट्रेन
मुरादाबाद। सप्तक्रांति एक्सप्रेस के बाद अगली ट्रेन वंदे भारत थी जिससे डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को लखनऊ जाना था। शुक्रवार को उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा का मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में निरीक्षण है। करीब 25 मिनट तक सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुरादाबाद में रुकी रही। इससे रवाना करने के बाद वंदे भारत समय से पहुंची। जिसमें बैठकर डीआरएम रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें