फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहर में बनेगी विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज, शासन से मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निशानेबाजी में भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने का सपना पालने वाले शहर के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अब इन खिलाड़ियों को निशानेबाजी की कला सीखने के लिए दिल्ली, मेरठ या बिजनौर का सफर नहीं करना होगा। उन्हें इसी शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शूटिंग रेंज की सौगात मिलने जा रही है। इस रेंज का निर्माण नगर निगम की ओर से सोनकपुर स्टेडियम के पास कराया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

अभी तक पूरे मंडल में शूटिंग रेंज केवल बिजनौर में मौजूद है जिसकी वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। शहर में शूटिंग सीखने के लिए अधिकतर लोग निजी एकेडमी का सहारा लेते हैं जहां भारी खर्च के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। नगर निगम अब ऐसे ही खिलाड़ियों को इसी शहर में यह सुविधा प्रदान करेगा। सोनकपुर में स्टेडियम के पास ही स्थित एक भूमि पर इस अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण कराया जाएगा।
यह शूटिंग रेंज पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित होगी जिसमें बेहद किफायती शुल्क पर लोग शूटिंग की बारीकियां सीख सकेंगे। नगर आयुक्त के अनुसार इसका लाभ न केवल पेशेवर खिलाड़ियों को मिलेगा बल्कि वे युवा भी इसका हिस्सा बन पाएंगे जो खेल को केवल शौक या फिटनेस के तौर पर अपनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

शासन से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद अब बजट आवंटन का इंतजार है। निगम का लक्ष्य दिवाली तक इस रेंज को पूरी तरह तैयार करने का है। यहां अत्याधुनिक सुविधाएं, आधुनिक राइफल व पिस्टल, सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था और प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराए जाएंगे।
00


- मिलेंगी यह सुविधाएं
शूटिंग रेंज में एयर पिस्टल और राइफल के साथ-साथ जैकेट व किट जैसे उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे। खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं भी समय-समय पर आयोजित होंगी। रेंज में दस व 25 मीटर दोनों ही तरह की निशानेबाजी लोग सीख सकेंगे। खिलाड़ियों के चयन में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी जोकि मौजूदा समय में निशानेबाजी राज्य स्तर तक खेल चुके हैं या फिर खेल रहे हैं।
00
- बिन संसाधन के दो जुड़वा बहनों ने दिखाई प्रतिभा

कांशीरामनगर में रहने वाली जुड़वा बहनें अंशिका और वंशिका विश्नोई ने बिन संसाधन के इस खेल में अपनी प्रतिभा साबित की है। दोनों बहनों ने टीम इंडिया के ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई किया है। टीम इंडिया की ओर से निशाना साधने का सपना लिए दोनों बहनें स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई मेडल जीत चुकी हैं। इनके पिता राजीव विश्नोई ने शूटिंग रेंज की स्थापना को लेकर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस रेंज से और भी प्रतिभाएं निकलेंगी।
00
- दिल्ली में प्रशिक्षण लेकर मोहित ने भी बटोरी उपलब्धि

ग्राम पंचायत बीजना के रहने वाले मोहित यादव ने भी शूटिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग दिल्ली में की है। पिछले वर्ष उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। मोहित हर रोज आठ घंटे एयर शूटिंग की ट्रेनिंग करते हैं और उनका सपना काॅमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे खेलों में भारत के लिए पदक जीतने का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें