सिरसवां दोराहा। ननिहाल में जाने के दाैरान युवक ने युवती को शादी का सांझा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी ननिहाल टांडा (रामपुर) के एक गांव में है। वह अपनी ननिहाल में गई थी। इसी बीच उसकी पहचान जितेंद्र से हो गई। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। फिर आपस में मिलना जुलना होने लगा। जितेंद्र ने उसके ग्राम सिरसवां दोराहा के आसपास बुलाया और उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए। वर्ष 2019 में जितेंद्र की नौकरी लग गई। इस बीच भी जितेंद्र उससे फोन एवं फेसबुक पर बातें करता था। पांच अप्रैल 2025 को जितेंद्र ने उससे कहा उसके परिवार वाले दूसरी जगह उसकी शादी करना चाहते हैं, वहां से दान दहेज अधिक मिल रहा है। युवती ने बताया कि उसने जितेंद्र का दूसरी जगह से शादी करने का विरोध किया।
एक अगस्त 2025 को जितेंद्र ने उससे शादी करने से मना कर दिया। धमकी दी कि उसने कोई कार्रवाई की तो उल्टा फंसा देगा। इसके बाद उसने जितेंद्र के परिजनों से बात की तो पिता कृपाल सिंह, भाई आकाश, बिट्टू एवं सुमित निवासी ग्राम रतुआ नगला, टांडा जनपद रामपुर ने उसे डराया–धमकाया। तरह-तरह की धमकियां दी तथा जितेंद्र भी उसपर काफी दबाव बना रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय