मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में आम और अमरूद के बाग में एक महिला पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है
पीड़ित महिला आशा रानी ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह अपने बच्चों और बहू के साथ दिल्ली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे बाग में रहती है। कुछ लोग हथियार और डंडे लेकर उनके बाग में घुस आए और मारपीट करने लगे। बेटा बचाने आया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।