फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: झगड़े में घायल ग्रामीण की इलाज के दाैरान माैत

Sat, 10 May 2025 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। गांव कांकरखेड़ा में सात मई को हुए झगड़े में घायल राकेश कुमार (50) ने शुक्रवार रात इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव कांकरखेड़ा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई राकेश कुमार सात मई को गांव स्थित मंदिर पर पड़ोस के रहने वाले बृजपाल, मृदुल, रणवीर व शेर सिंह के साथ मंदिर पर बैठा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी में गाली-गलौज हुई। विरोध किया तो आरोपियों ने राकेश पर जान से मारने के इरादे से ईंट से हमला कर दिया। राकेश को बेहोश देख आरोपी माैके से भाग गए। घायल को उत्तराखंड के काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। वह अविवाहित था। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें