फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिकारियों के सामने ट्रक ने दूसरे ट्रक के चालक को रौंदा

Sun, 15 Nov 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा-रुद्रपुर हाईवे पर लालपुर चौकी के पास परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक को रौंद दिया। घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद अनियंत्रित ट्रक टीटीओ की खड़ी गाड़ी से जा टकराया। उसकी चपेट में आकर परिवहन विभाग का एक सिपाही भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
शुक्रवार देर रात परिवहन विभाग की टीम टीटीओ आशुतोष के नेतृत्व में लालपुर चौकी के पास ंवाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक को रोककर उसके दस्तावेज की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

ट्रक चालक ग्राम थांवला, बिलारी, मुरादाबाद निवासी इमरान (24) पुत्र एहसान कागजात लेकर अधिकारियों के पास जा रहा था। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
इमरान को रुद्रपुर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक टीटीओ की गाड़ी से टकरा गया। हादसे में विभाग का सिपाही भी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, इमरान ट्रक में माल लोड कर काशीपुर से गोरखपुर जा रहा था। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, परिवहन विभाग की ओर से भी भागे ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें