भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी मजदूर रशीद ने बताया कि उसका बेटा सानिब अपने छोटे भाई साकिब के साथ क्षेत्र के ही गांव आदमपुर स्थित मौसी गुलशन पत्नी रईस के घर गया था। मंगलवार दोपहर के समय सानिब और साकिब गांव के पास ही ढेला नदी में नहाने चले गए। नदी में नहाते समय सानिब गहराई में चला गया। भाई को डूबते देखकर साकिब चिल्लाने लगा। शोर सुन ग्रामीण दौड़कर नदी के पास पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भी पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सानिब का शव को नदी से बाहर निकाला। पिता राशिद ने बताया कि सानिब घर के ही कामों में परिजनों की मदद करता था। सानिब के छह भाई-बहन हैं।