मूंढापांडे। क्षेत्र में मिलक कामरू गांव के पास ट्रैक पार करते समय छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा कोचिंग जाते समय हुआ। पुसिस घटना की जांंच कर रही है।
जगतपुर रामराय निवासी किसान रामबहादुर का 18 वर्षीय बेटा अजय कुमार स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार की सुबह 10 बजे वह घर से रामपुर रोड स्थित गुलाबबाड़ी कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। जीरो प्वाइंट पहुंचने के बाद वह सवारी गाड़ी पकड़ने लिए मिलक कामरू के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस बीच रामपुर की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के मौत की जानकारी मिलने पर मां शांति देवी, बहन अंजलि और सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है।