फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फैक्टरी में टिनशेड से गिरकर सुरक्षा गार्ड की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के महलकपुर निजामपुर मार्ग स्थित फैक्टरी में शुक्रवार को टिनशेड से गिरकर सुरक्षा गार्ड महेंद्र सैनी (35) की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। कटघर थानाक्षेत्र के देवीपुरा निवासी महेंद्र सैनी (35) करीब डेढ़ साल से फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड था। वह फैक्टरी की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी निभाते थे। पत्नी पूनम फैक्टरी में मजदूरी करती थी। दंपती के चार बच्चे अंशु, अनुज, अर्चना और आयुष के साथ फैक्टरी में एक कमरे में रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे महेंद्र सफाई करते समय टिनशेड से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन

कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना को हादसा मानने से इन्कार कर दिया। हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने परिजनों को समझाकर उन्हें शांत किया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें