फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पार्टनरशिप के दौरान ठगी के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 04:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

भगतपुर के बेरखेड़ा चक निवासी फारूख ने दो ठेकेदारों पर पार्टनरशिप में ठगी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला आर्थिक विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा चक निवासी फारूख ने दो आरोपियों पर पार्टनरशिप के दौरान ठगी करने का आरोप लगाकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था जहां से आदेश पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फारुख के अनुसार वह क्षेत्र की एक मिल में इलेक्ट्रिक ठेकेदार का कार्य करता था जहां वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात जनपद रामपुर निवासी दो लोगों से हुई जो कि उसी मिल में ठेकेदार का कार्य करते थे। आरोप है कि 2021 में उन दोनों लोगों ने साथ में ठेकेदारी करने की बात कही जिस पर उसने उन दोनों के साथ ठेकेदारी कर ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उससे अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। आरोप है कि जब कुछ दिनों के बाद उसने पार्टनरशिप का हिसाब किताब करने व फायदे की रकम मांगी तब आरोपी टालमटोल करते रहे व ज्यादा कहने पर झगड़े पर उतारू हो गए। इस संबंध में फारूख ने न्यायालय में मनप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया जहां से आदेश के बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें