फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेकअप इंस्टीट्यूट की संचालिका समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित मेकअप इंस्टीट्यूट में धर्मांतरण की मुहिम चलाने और असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर रक्षनंदा खान, उसके पति शाहनवाज और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस पुलिस ने इंस्टीट्यूट को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग लेने वाली तान्या चौधरी, स्वाति पाल, जतिन कुमार सैनी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेकअप इंस्टीट्यूट में वे मेकअप, हेयर ड्रेसिंग समेत अन्य कोर्स कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेते समय उन्हें बताया गया था कि यहां मीट-मछली का सेवन नहीं किया जाता है, लेकिन में मीट खाया जा रहा है। इसके अलावा कलावा, सिंदूर, मंगलसूत्र पहनकर जाने पर उत्पीड़न किया जाता है। इंस्टीट्यूट के अंदर नमाज भी पढ़ी जाती है।
छात्र-छात्राओं ने इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर पर आरोप लगाया कि वह हिंदू छात्राओं पर मुस्लिम लड़कों के साथ रहने का दबाव बनाती है। कहती है कि वह भी पहले हिंदू थी, लेकिन अब वह मुस्लिम हो गई और मुस्लिम परिवार में रहती है। इन सब का विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को बीच में ही निकाल दिया जाता है। उनकी फीस भी वापस नहीं की जाती है।
विज्ञापन

आरोप है कि इंस्टीट्यूट में असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। छात्रा तान्या का कहना है कि नकली प्रोडक्ट के कारण उसके चेहरे पर एलर्जी हो गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें