फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अगवानपुर में छात्र पर फायरिंग करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। शेरुआ चौराहा-अगवानपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात छात्र पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस अमरोहा निवासी आशीष और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्टाग्राम पर आशीष नाम से बनी आईडी से छात्र को धमकी भरे मैसेज मिले थे। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के शेरुआ धर्मपुर अगवानपुर रोड निवासी छात्र जिशान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि कुछ दिन पहले आशीष नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी से उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज आया था। छात्र ने जब उससे मैसेज करने का कारण पूछा तो उसने धमकी भरे मैसेज किए। इससे छात्र घबरा गया लेकिन उसने किसी से इस बारे में जिक्र नहीं किया।
शुक्रवार की रात छात्र अपने भाई के साथ पैतृक गांव कोकरपुर से घर लौट रहा था तो आशीष और उसका एक अज्ञात साथी शेरुआ चौराहे पर उसके इंतजार में बाइक पर बैठे थे। जिशान जैसे ही चौराहे पर पहुंचा तो यह लोग सक्रिय हो गए। इन्होंने छात्र की बाइक को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि आशीष ने छात्र और उसके भाई पर फायरिंग कर दी। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि अमरोहा के नौगावां सादात निवासी आशीष और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें