फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विवाहिता की हत्या के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। गांव चांदूपुर में विवाहिता की मौत के मामले में उसके परिजनों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना स्वार के अंतर्गत गांव अलीनगर जागीर निवासी उदित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी बहन सुधा (32) की शादी 7 जून 2020 को आकाश निवासी चांदूपुरा थाना डिलारी के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से पति और उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसकी बहन के तीन बच्चे भी हैं। पति आकाश, ससुर हरकेश, सास कुंता, देवर अभिषेक, ननद काजल निवासी चंदूपुरा को काफी समझाया भी गया लेकिन नहीं माने। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 12 मई को दहेज के लिए उसकी बहन की फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें