ठाकुरद्वारा। गांव रामनगर खागूबाला में मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्ष के मासूम पर एक कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। वह उसे खींच कर ले जाने लगा लेकिन बच्चे की चीख सुनकर परिजन वहां पर आ गए। उन्होंने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। गांव के भूरे शर्मा की पत्नी वंदना शाम को घर में खाना बना रही थी। उनका बच्चा राघव खेलते-खेलते दरवाजे के बाहर पहुंच गया।है तभी एक गली का कुत्ता वहां पर आया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और हाथ पर बुरी तरह काट लिया। उसे खींचने लगा। बच्चे की चीख
सुनकर उसके ताई सुमन और परिवार के अन्य लोग वहां पर आ गए। उन्होंने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। परिजन
गंभीर हाथ में बच्चे को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे वहां पर बच्चे के एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे एंटी सीरम इंजेक्शन लगाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर मंगलवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 12 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उनके एंटी रैबीज इंजेक्शन लगा कर उनका इलाज किया गया।