फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क पर चलती डीसीएम में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संभल मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे चलती डीएसीएम में आग लगी गई। कपड़ों से भरी डीसीएम दिल्ली से बिलारी जा रही थी। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी भूरा डीसीएम चलाता है। वह दिल्ली से डीसीएम में कपड़े भरकर बिलारी जा रहा था। वह अपने गांव अब्दुल्ला कॉलोनी के पास पहुंचा ही था कि डीसीएम में आग लग गई। चालक ने बताया कि गाड़ी में आग लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें