कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। कुंदरकी पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजदों में एक आरोपी अमरोहा जिले के ग्रामीण इलाके का रहने वाला है।
एक महिला ने कुंदरकी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि तीन माह पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी निकटवर्ती गांव में अपने रिश्तेदार के मामा के घर मेहमानदारी करने को गई थी तभी इसी गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। अब वह शादी करने की बात से भी मुकर गया है। इस बाबत आरोपी युवक के परिजन भी शादी से साफ इंकार कर हैं। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और विवेचना कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।