फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद में किशोर की गर्दन काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र के गांव में शुक्रवार को बाइक मरम्मत के 2000 रुपये मांगने पर दो भाइयों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना छजलैट थानाक्षेत्र के सदरपुर मतलबपुर गांव की है। इस गांव में संजय का परिवार रहता है। संजय का बड़ा बेटा लोकेश बाइक मैकेनिक है। लोकेश ने डेढ़ माह पहले गांव के ही जुबैर की बाइक ठीक की थी। लोकेश के तेहेरे भाई मुकेश ने बताया कि जुबैर पर मरम्मत के रुपये बकाया थे। शुक्रवार सुबह लोकेश का छोटे भाई निशांत (22) अपने घर से जुबैर के घर रुपये मांगने पहुंच गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर जुबैर और उसका भाई जुल्फिकार भड़क गए और उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। निशांत के साथ मारपीट की। इसी बीच आरोपी जुबैर कमरे के अंदर गया और धारदार हथियार लेकर आ गया। इसके बाद आरोपी ने निशांत की गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे निशांत की गर्दन का कुछ हिस्सा कट गया। आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर निशांत के परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर किया गया लेकिन वहां भी हालत गंभीर थी तो परिजन उसे दिल्ली के लिए ले गए। हमलावरों के खिलाफ छजलैट थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें