सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पथराव करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि देवापुर गांव में दो पक्षों में पथराव हो गया है।
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में शुक्रवार रात बवाल हो गया। अंडे खाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों से लोग आ गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पथराव करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि देवापुर गांव में दो पक्षों में पथराव हो गया है। इसके बाद अन्य थानों की फोर्स भी कॉल कर ली गई थी।
पुलिस गांव में पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि ठेले पर खड़े होकर दो युवक अंडे खा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस की कई गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर बुला ली गई है। किसी भी पक्ष से अभी तक कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है।