फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुल की रेलिंग से टकरा कर बाइक सवार मामा-भांजे नीचे गिरे, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे सिरसी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजे नीचे गिर गए। इस हादसे में मनमोहन (30) व विष्णु सिंह (21) की मौत हो गई। हादसे के समय मामा-भांजे बिलारी क्षेत्र में राजा का सहसपुर में दशहरा मेला देखने के बाद सोनकपुर क्षेत्र के अभनपुर नरौली गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के भौंरकी गांव निवासी सुरेश का बेटा मनमोहन (30) सोनकपुर के अभनपुर नराैली गांव में अपनी बहन रीनू देवी के घर गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम रीनू देवी का बेटा विष्णु सिंह अपने मामा मनमोहन को साथ लेकर बाइक से बिलारी के राजा का सहसपुर गांव में लगे दशहरा मेला देखने गया था। बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से अभनपुर गांव लौट रहे थे। बाइक को विष्णु चला रहा था और मामा मनमोहन पीछे बैठे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही विष्णु की बाइक बिलारी में राजा का सहसपुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने रेलवे ओवरब्रिज से पश्चिमी ढाल की ओर आगे को बढ़ी थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल की बाईं ओर की रेलिंग से टकरा गई और बाइक से उछल कर दोनों मामा-भांजे सिर के बल सड़क पर नीचे गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पुल की रेलिंग में ही फंसी रह गई।
राहगीरों की सूचना पर थाना बिलारी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मनमोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि विष्णु सिंह को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे विष्णु सिंह की भी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

-
मेला देखने की ललक में चली गई राजमिस्त्री मनमोहन की जान
बिलारी। थाना शाहबाद के भौंरकी गांव निवासी मनमोहन राजमिस्त्री था। कई दिन पहले अपनी बहन के घर अभनपुर नरौली गांव आया था। जब भांजा विष्णु सहसपुर दशहरा मेला देखने जाने लगा तब मनमोहन ने भी भांजे के साथ दशहरा मेला देखने की इच्छा जताई। मनमोहन के परिवार में पत्नी बबली, एक बेटी स्नेहा और दो बेटे कार्तिक व आरव हैं। पत्नी बबली बार-बार पति को याद कर बेसुध हो रही है। संवाद
-
11 दिसंबर को होनी थी विष्णु शादी
बिलारी। सोनकपुर के अभनपुर नरौली गांव निवासी विपिन का बेटा विष्णु सिलाई कारीगर था। विष्णु के परिवार में दादा अमर सिंह, दादी राकेश देवी, माता रीनू देवी और पिता विपिन के अलावा तीन छोटे भाई देव कुमार, बादशाह और मिथुन हैं। थाना बिलारी के खंडुआ गांव में विष्णु का रिश्ता तय हो चुका था। परिजनों ने बताया कि 11 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी। परिवार वालों ने अभी से विष्णु की शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। संवाद
विज्ञापन


फोटो संख्या-01,02,03,04,05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें