फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में खेत पर जा रहे किसानों के सामने आया तेंदुआ, दहशत

Tue, 22 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद) । गांव ठाट सोमवार की सुबह करीब छह बजे खेत पर जाते समय किसानों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर किसानों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल में भाग गया। दहशतजदा ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव ठाट निवासी नरेश कुमार और बेगराज सिंह खेत पर जा रहे थे। जंगल में पहुंचने पर लेखराज सिंह के खेत के पास पहुंचे तो रास्ते में तेंदुआ खड़ा था। जिस पर दोनों घबरा गए और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व ग्रामीण आए। जिस पर तेंदुआ भाग गया। गांव ठाट और उसके आसपास पिछले कई दिनों से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। हर रोज किसानों का तेंदुए से सामना भी हो रहा है, लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। गांव ठाट निवासी डॉ. अनिल कुमार, चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विक्की, दुर्गा सिंह, गंगाराम सिंह, ऋषिपाल सिंह, चेतराम सिंह, मुनेश कुमार, कल्लू सिंह, रघुनाथ सिंह आदि ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें