फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गश्त कर लौट रही पुलिस टीम के सामने आया तेंदुआ

Wed, 25 Feb 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शाम को करीब सवा सात बजे गश्त से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोक दी। टीम ने राहगीरों व किसानों की आवाजाही रोकते हुए गांव में भी ग्रामीणों को तेंदुआ होने की जानकारी देते हुए सतर्क किया। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को कांठ थाने के दरोगा गंगा सरन, मोनू शर्मा और सिपाही अभय कुमार बालियान क्षेत्र के ही गांव दरियापुर से गश्त करके थाने लौट रहे थे। जब पुलिस कर्मियों की गाड़ी दरियापुर गांव से बाहर निकलकर बूढ़ी रामगंगा की ओर आ रहे मार्ग पर पहुंची तो एक तेंदुआ सड़क किनारे उपलों के बीच बैठा दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने अपने वाहन को रोक लिया और तेंदुए का फोटो भी मोबाइल में खींच लिया। कहीं तेंदुआ इधर से होकर निकलने वाले किसी ग्रामीण, किसान या राहगीर पर हमला न कर दे, इस उद्देश्य से पुलिस टीम काफी देर तक यहां रुकी रही। दरोगा गंगा सरन ने बताया कि तेंदुआ दस से 12 मिनट एक ही स्थान पर बैठे रहने के बाद वहां से चला गया। पुलिस ने गांव के रास्ते पर तेंदुआ होने की जानकारी भी ग्रामीणों को देते हुए सतर्क रहने को कहा। तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आने पर गांव दरियापुर और रफायतपुर के ग्रामीणों में खौफ व्याप्त हो गया है। उन्होंने तेंदुए को पकड़वाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें