मैनाठेर। खेत पर गोभी की फसल की निराई कर रहे मजदूर लेखराज (50) पर सोमवार दोपहर बिजली गिर गई। हादसे में उनकी माैके पर ही माैत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर की माैत से गांव के लोगों ने भी खासा अफसोस जाहिर किया है।
गांव बगी गोवर्धनपुर निवासी लेखराज (50) सोमवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर मजदूरी पर गोभी की फसल की निराई कर रहे थे । इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी गई। बिजली सीधे लेखराज पर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
खेत में मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखराज के परिवार में उसकी पत्नी व तीन बेटे हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी किरनपाल ने बताया कि एक व्यक्ति की खेत पर जाने के दौरान बिजली गिरने से मौत की सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।