फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाला खोदाई के दौरान दुकान से जेसीबी टकराई, शटर-दीवार टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत हैलेट रोड पर नाला खोदाई के दौरान जेसीबी किराने की दुकान से टकरा गई। इससे दुकान की शटर और दीवार टूट गई। दुकान के आगे का करीब ढाई फिट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने हंगामा किया। साथ ही पीड़ित ने रेलवे चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत हैलेट रोड पर नाला निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार दोपहर गुरुद्वारा के पास नाला खोदाई का काम चल रहा था। जहां गोविंदनगर कटघर निवासी नवीन गुप्ता की किराने की दुकान है। उनका आरोप है कि जेसीबी चालक ने खोदाई के दौरान लापरवाही बरती। दुकान के आगे अधिक गड्ढा कर दिया। जेसीबी का पंजा दुकान से टकरा गई। इससे दुकान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इसके बाद चालक मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन दुकानदारों से उसे पकड़ लिया। दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस बीच नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेलवे चौकी में तहरीर दी है। इस मामले में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगर ठेकेदार की गलती से दुकान क्षतिग्रस्त हुआ है तो ठेकेदार ही दुकान की मरम्मत कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें