फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला थाने के पास हादसे में स्कूटी सवार होटल मालिक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने के पास रविवार रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार होटल संचालक नितिन गुप्ता (48) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के समय वह होटल से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने होटल संचालक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले नितिन गुप्ता मझोला के चाऊ की बस्ती में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता, एक बेटा शोभित और बेटी काव्या है। नितिन गुप्ता का नया मुरादाबाद सेक्टर-12 में एस्पियन नाम से होटल है। नितिन के भाई यश गुप्ता ने मझोला थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनके भाई रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे होटल से घर लौट रहे थे।
मझोला थाने के पास उनकी स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नितिन के छोटे भाई यश गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें