फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार सवार युवकों ने ढाबा संचालक पर गर्म सब्जी का भगोना पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कांठ रोड के पेपर मिल चौराहे स्थित गुरुनानक ढाबा के संचालक राहुल सैनी पर मंगलवार की रात कार सवार चार युवकों ने गर्म पनीर की सब्जी का भगोना पलट दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने सभी भगोने पलट दिए। इसके बाद आरोपी कार दौड़ाकर भाग गए। संचालक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला पुरानी पुलिस चौकी के पास रहने वाले राहुल सैनी का कांठ रोड पेपर मिल चौराहा गुरुनानक ढाबा है।राहुल के मुताबिक मंगलवार की रात कार सवार चार युवक उनके ढाबे पर आए। उन्होंने पनीर की सब्जी और दाल मखनी समेत कई सब्जियां लगवा ली। राहुल ने उनको साढ़े 4 सौ रुपये का बिल दे दिया। खाने का बिल देकर युवक भड़क गए।उन्होंने गुस्से में खाने की थाली राहुल के ऊपर फेंक दी। इसके बाद पनीर की सब्जी का भगोना राहुल पर पलट दिया। इसके बाद युवकों ने ढाबे के काउंटर पर रखे सब्जी के सभी भगोने पलट दिए। इसके बाद चारों लोग गाड़ी लेकर भाग गए। पीड़ित ढाबा संचालक परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही भाजपा पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी चौकी में पहुंच गए।पीड़ित के चाचा सूरज सिंह ने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना दिया।आरोप है पुलिस मदद करने के बजाय उनको ही धमका रही है। जब कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से बात की तो पुलिस कर्मी शांत हुए।इसके बाद उन्होंने बताया कि स्कार्पियो सवार युवक मारपीट के बाद गल्ले में रखे 8 हजार भी ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें