कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की। निर्यातक रवि अरोरा, डॉ. प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा आदि ने प्रतिभागियों का परिचय कराया। वादन में मोहम्मद अजीम, यशस्वी शर्मा, काविश, आयुष सिंह, आरुष अग्रवाल, सरल गर्ग आदि ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर फिल्मी धुनें बजाईं। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखकर दर्शक आनंदित हो उठे।
जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतिभागियों कार्तिक अरोड़ा, आकृति भारद्वाज, शिफा सिद्दीकी, तनुश्री, कायरा, श्रेष्ठा शर्मा, कनक, छवि, वैष्णवी, द्वितीया, के रवि, यशस्वी आदि ने अलद अलग विधा में नृत्य प्रस्तुत किया। सीनियर वर्ग में ललिता सैनी, रितिका विश्वास, पवन, नव्या चौहान, जुनैद, प्रत्यूष, अमीषा, रिया, नंदनी, यश, पारस आदि ने बॉलीवुड गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया। दर्शकों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाईं।
ड्यूट डांस में ललिता और छवि, राजा और लालू, वंश सैनी और विशाल सैनी, सानवी व शिफा की नृत्य प्रस्तुति हुई। बच्चों के चेहरे की भाव भंगिमाएं, अंग व नेत्र संचालन में एकरूपता देखकर निर्णायक भी दंग रह गए। अंत में जेपी डांस ग्रुप, जेडीए डांस ग्रुप, गेट अप डांस ग्रुप, शेरान डांस ग्रुप, केयर फ्री डांस ग्रुप, जीडी डांस ग्रुप, एस डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां हुईं।
दर्शकों की भीड़ देर रात तक जिगर मंच के सामने डटी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा, आबिद हुसैन, प्रो. हरवंश दीक्षित, डॉ. विशेष गुप्ता, राधे श्याम शर्मा, अनिल कुमार सिंह, सतीश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन राजदीप शर्मा ने बेहतर तरीके से किया।