फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में नवरात्र पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को कुंदरकी नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें देवी मां की अनेक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान महिलाएं से देवी मां के जयकारे लगाती चल रही थीं।
विज्ञापन

श्री नवरात्रि महोत्सव महिला मंडल के तत्वावधान में कुंदरकी के मोहल्ला सादात पश्चिमी स्थित काली देवी मंदिर से कलश शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में देवी मां के विभिन्न स्वरूप की झांकियां शामिल थी जोकि आकर्षण का केंद्र बनीं रही। इस दौरान महिलाएं और बालिकाएं अपने सिरों पर सुसज्जित कलश से देवी मां के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थीं।
शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होती हुई चामुंडा देवी थान पर पहुंची। यहां पर परिक्रमा के शोभायात्रा से मोहल्ला नूरूल्ला में भुर्जी वाली गली से होती हुई प्राचीन शिवमंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई और यहां ही महिलाओं ने अपने कलश स्थापित किए। धार्मिक झांकियां से साजसज्जा में शिवकुमार वर्मा का सहयोग रहा। शोभायात्रा में अध्यक्ष कुसुम वर्मा, मंजूलता ठाकुर, अनुप्रिया शर्मा, वीरवती आर्य, विमलेश दिवाकर, रानी सागर, चंद्रवती, ऊषा सागर, अंजू चंद्रा, सूरज मुखी, मिन्नी ठाकुर, नीलम भटनागर, कमलेश भटनागर, विनीता र्य, कमला सैनी, वीरवती सैनी समेत काफी संख्या में महिलाएं। वहीं सुरक्षा और शांति व्यवस्था को थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल और कस्बा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कुंदरकी में चामुंडा देवी स्थल पर वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ का आयोजन प्रातः 7:00 बजे किया गया। मां शैलपुत्री की आराधना की गई। साथ ही भजन व आरती हुई। मान्यता है कि भगवान के भजन करने के लिए जो प्रातः समय उठ जाता है, आनंद की वर्षा होती है दुनिया में वही सुख पाता है। काफी संख्या मे भक्तजनों के भीड़ रही। यज्ञ में श्योरज सिंह, सूरजपाल सिंह, अजयराज, रवि, राजीव अग्रवाल, विनोद पुजारी, देव जगत दिवाकर, टीनू, मनोज सागर अरुन दिवाकर आदि ने हवनकुंड में आहुतियां दीं। वहीं देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें