फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर निवासी एक युवती से शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने करीब पांच साल तक युवती से संबंध बनाए। युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने करीब पांच साल पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो और कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। युवती का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने करीब पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि 29 जून की दोपहर करीब तीन बजे युवक उसके घर पर आया और दरवाजे भी ही छेड़खानी करने लगा। वहीं जब उसने आरोपी के साथ जाने का विरोध किया तो आरोपी उसके घर के सामने से गुजरने वाले लोगों को उसकी वीडियो दिखाने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें